अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार घायल

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर चोला। बुलंदशहर के कैलाशपुरी निवासी राजेश पुत्र हरिओम शनिवार सुबह बाईक से जेवर जा रहा था। जैसे ही बाईक बुलंदशहर रोड़ पर सुल्तानपुर जगतपुर गांव के पास पहुंची तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने बाईक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

जिससे राजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु भेजा गया है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।