अज्ञात शव का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अन्तिम संस्कार

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के चोला चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कौन्दू-बंचावली के जंगल में बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख़्त नहीं हो पाने पर आज पुलिस के आग्रह पर सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने विधिवत अन्तिम संस्कार किया।विगत 16 नवम्बर को चोला चौकी क्षेत्र के ग्राम कौन्दू-बंचावली में पुलिस को एक पुरुष का अज्ञात शव बरामद हुआ था|

जिसका पोस्टमार्टम कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। किन्तु 4 दिन बीतने पर भी उक्त शव की शिनाख़्त नहीं हो पाने पर आज स्थानीय पुलिस ने विधिवत अन्तिम संस्कार कराने हेतु सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया |गुरुवार (19 नवम्बर) को पुलिस की मौजूदगी में संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी पूर्ण सावधानी बरतते हुए बुलन्दशहर के भूतेश्वर श्मशान घाट पर उक्त लावारिस शव का विधिवत अन्तिम संस्कार किया।

इस पुण्य कार्य में चोला चौकी के कांस्टेबल नीरज कुमार, संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, विकास सिंह, रजत चौधरी, प्रशान्त भगवाने, अभिषेक चौधरी, रवि पाल, सोनू राघव, गौरीशंकर राजपूत, जितेन्द्र कुमार सम्मिलित रहे।