पुलिस की नजर आखिर इस जुए के अड्डे पर अभी तक क्यो नही पड़ी

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर- बुलंदशहर के मंडी चौकी छेत्र में आने वाले स्याना अड्डे चौराहे के निकट का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल । जानकारी के अनुसार इस जगह लगातार काफी समय से प्रतिदिन लाखो रुपयों से अधिक का जुआ खिलवाया जा रहा है ।जबकि निर्भीकता पूर्वक जुआ खिलवाने वाले व्यक्ति को पुलिस प्रशासन का भी कोई खोफ नही है ।

और प्रतिदिन जुआ खेलने वाले जुआरी आकर अपनी महनत की कमाई को शोक से लूटा रहे है । किन्तु लगातार हो रहे इस अवैध कारोबार पर आज तक क्यो पुलिस की नजर नही पड़ी , या यह भी कहा जा सकता है कि पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी न हो ।

किन्तु सूत्रों के अनुसार मालूम चला है कि यह स्थान जुआ खेलने का मशहूर अड्डा है । और अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी भी है । किन्तु यह स्पष्ट है कि कही न कही दाल अभी भी काली होने का प्रतीत है यह जुआ अड्डा ।

एक समय बुलंदशहर के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल में प्रत्येक थाना चौकियों में अवैध कारोबार के प्रति सख्ती के साथ साथ स्पष्ट रूप से सूचना भी चस्पा करवा दी गई थी ओर सख़्त चेतावनी भी दी गई थी कि किसी भी प्रकार से आम जन ओर पीड़ित का शोषण न होने पाए न ही किसी भी छेत्र में अवैध कारोबार होने की सूचना देखने को मिले अन्यथा थाने चौकी होंगे ज़िम्मेदार ।

किन्तु बेहद ईमानदारी ओर जिम्मेदारी की मिसाल कायम करने वाले बुलंदशहर के वर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस की लापरवाही के चलते काफी बड़े बड़े और सख्त कदम उठाए जा चुके है ।

लापरवाही के चलते कई पुलिसकर्मियों पर गाज गेरे जाने की मिसाल कायम करने में बुलंदशहर के वर्तमान कप्तान भी पीछे नही रहे है । साथ ही किसी भी पीड़ित की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करवाने हेतु भी जाने जाते है बुलंदशहर के वर्तमान एसएसपी ।