अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी समेत मुख्यमंत्री व महिला आयोग को दिए पत्र में बताया कि उसका विवाह दस वर्ष पहले जेवर निवासी युवक से संपन्न हुआ। परंतु अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जहर देकर मारने के प्रयास समेत मारपीट कर करीब डेढ वर्ष पहले घर से निकाल दिया।

शुक्रवार को आरोपी पति और उसके मामा ने ककोड़ जाते समय रोक लिया। आरोपी पति ने तीन बार तलाक बोला। कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।