अनियंत्रित कार बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकराई बड़ा हादसा होने से टला

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर में मंगलवार देर रात को ऊंचागांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से कार ट्रांसफॉर्म से टकराई गयी। जैसे ही कार के टकराने की आबाज पास के लोगों को आई तो ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे में कार चालक के सिर में चोट।

जबकि कार ट्रांसफॉर्मर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाल लिया और उसके परिवार वालों को सूचना दी। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर में तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफर में टकराई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक रोबिन पुत्र प्रेम राज निवासी सौजना रानी के सर में चोट आई है।

लोगों ने बताया कि रोबिन पुत्र प्रेमराज निवासी सौंजना रानी अपनी कार की सर्विस कराने के लिए बुलन्दशहर गया था। उधर से वापस लौटते समय रोबिन पुत्र प्रेमराज की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बिजली के ट्रांसफार्मर में टकरा गई।आस पास के लोगों की कड़ी मेहनत की बजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वो तो गरिमत रही कि कोई जान हानि नहीं हुई।