संवाददाता@ गाजियाबाद। विजयनगर से दवाई लेने नाहल की झाल के रास्ते से जा रहे क्रेटा गाड़ी सवार पिता-पुत्र और बुजुर्ग महिला गाड़ी सहित मसूरी नहर में गिर गई। जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गई। वहीं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। ई-222 विजयनगर सेक्टर-9 चाणक्य चौक निवासी अमित (35) अपने पिता बाबूराम (58) और माता बर्फी देवी (50) के साथ अपनी क्रेटा कार से शनिवार सुबह दवाई लेने के लिए पास के ही गांव जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नाहल की झाल में गिर गई। गाड़ी गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों को नहर से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और पिता बाबूराम की मौत हो गई। हालांकि महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गाड़ी निकालने के इंतजाम किये जा रहे है। मृतक विजयनगर के चाणक्य चौक पर कृष्ण रेस्तरां चलाते थे। पति-पत्नी गठिया बाय के मरीज हैं और मसूरी के पास कहीं दवाई लेने जा रहे थे।
Related Posts
सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालु मंदिर में नहीं कर सकें जलाभिषेक
-महंत नारायण गिरी ने भगवान दूधेश्वर नाथ बाबा का किया रूद्राभिषेक IN8@ गाजियाबाद। कोरोना महामारी को देखते हुए शिवरात्रि के…
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, राहगीरों से करता था लूटपाट
गाजियाबाद। राहगीरों से लूटपाट, चेन स्नेचिंग एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के शातिर लुटेरे को लोनी…
देहात व शहरी क्षेत्रों में विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर करते थे चोरी
गिरोह का सरगना एवं चोरी का माल खपाने वाले व्यापारी समेत 10 गिरफ्तार प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। देहात व शहरी क्षेत्रों…
