संवाददाता@ गाजियाबाद। विजयनगर से दवाई लेने नाहल की झाल के रास्ते से जा रहे क्रेटा गाड़ी सवार पिता-पुत्र और बुजुर्ग महिला गाड़ी सहित मसूरी नहर में गिर गई। जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गई। वहीं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। ई-222 विजयनगर सेक्टर-9 चाणक्य चौक निवासी अमित (35) अपने पिता बाबूराम (58) और माता बर्फी देवी (50) के साथ अपनी क्रेटा कार से शनिवार सुबह दवाई लेने के लिए पास के ही गांव जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नाहल की झाल में गिर गई। गाड़ी गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों को नहर से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और पिता बाबूराम की मौत हो गई। हालांकि महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गाड़ी निकालने के इंतजाम किये जा रहे है। मृतक विजयनगर के चाणक्य चौक पर कृष्ण रेस्तरां चलाते थे। पति-पत्नी गठिया बाय के मरीज हैं और मसूरी के पास कहीं दवाई लेने जा रहे थे।
Related Posts
सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फूट रहा गुस्सा
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को लेकर देशवासियों…
बुजुर्ग महिला-पुरूष की मौत, 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से आंकड़ा पहुंचा 559
-डीएम ने किया निरीक्षण,मॉल्स में सिटी मजिस्ट्रेट,एसडीएम ने निरीक्षण प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे विकराल होता जा रहा…
शराब तस्करों के साथ शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन जारी
गौतमबुद्ध नगर। जिले में भले ही चुनाव और त्योहारी सीजन खत्म हो चुका है। मगर आबकारी विभाग की टीम आज…
