दो दर्जन बाइक सहित पांच वाहन व गौमांस बरामद
IN8@पुन्हाना… पुन्हाना उपमंडल के लुहिंगाकला गांव में गौकशी की सूचना पर पुन्हाना पुलिस ने मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे गांव में छापेमारी की। गांव मेें पुलिस की दस्तक होते ही गौतस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें करीब तीन जवानों को चोटें आई। पुलिस ने मौके से करीब 20 किलो गौमांस बरामद किया साथ ही गांव से चार पिकअप, एक टाटा 407 व करीब दो दर्जन बाइक बरामद की। पुन्हाना सहित, बिछोर व पिनगवां की पुलिस के करीब सैकड़ों जवानों ने इस छापेमारी को अंजाम दिया।खबर लिखे जाने पर पुलिस कार्यवाही में जुटी रही।

मंगलवार को पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी के नेतृत्व में भगोड़े अपराधियो को पकड़ने के लिये पुलिस ने लुहिंगा कला गांव में छापेमारी की। गांव में गौकशी कर रहे गौतस्करों को पुलिस के आने की सूचना लगी तो गौतस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान करीब तीन पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई। पुलिस ने मौके से करीब 20 किलो गौमांस सहित 20- 25 मोटरसाईकिल , चार पीकअप व एक टाटा 407 वाहन को कब्जे में लिया। छापेमारी को पुन्हाना पुलिस सहित , सिटी पुलिस, सीआईए पुन्हाना, बिछोर पुलिस व पिनगवां पुलिस के जवानों ने अजंाम दिया। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका। देर शाम तक पुलिस कार्यवाही में जुटी रही। पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही पथराव करने वाले व गौतस्करो का पता लगाकर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।