कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…. देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक संकट व कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस सेवादल ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सेवादल के जिलाध्यक्ष कृष्ण सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन परेशान है। देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। युवा बेरोजगार हो गए हैं, आर्थिक संकट के कारण हर कोई परेशान है।

कोरोना महामारी की रोकथाम में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से आज देश में कोरोना महामारी फैल रही है, उससे यही साबित होता है कि सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाए। लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, व्यापारी हर कोई भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। इस अवसर पर श्यामपाल यादव, रामपतप्रेमी, रामअवतार शर्मा, बबलू प्रजापति, संदीप शर्मा, बालकिशन बुद्धिराजा, बुधराम, राममूर्ति, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।