आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) की आत्महत्या से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका

आज हम यहां आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आत्महत्या कर अपने परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) की आत्महत्या से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। नितिन देसाई का ऐसे चले जाना हर किसी को खल रहा है। बुधवार को नितिन देसाई का निधन हो गया है। उनका शव कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो में मिला। उनके कथित सुसाइड की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन के ऊपर 250 करोड़ का कर्ज था। उनके निधन से फिल्म जगत में मातम का माहौल है। नितिन का अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में ही किया जाएगा।

शुक्रवार को एनडी स्टूडियो में होगा अंतिम संस्कार: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 58 साल की उम्र में आत्महत्या की। जन्मदिन से ठीक चार दिन पहले ही उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस हर एंगल से मौत की जांच कर रही है। निधन के बाद उनके शव को जेजे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।नितिन देसाई का अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में ही होगा। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो नितिन देसाई ने मरने से पहले एक वॉइस नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्टूडियो नंबर 10 में उनका अंतिम संस्कार किया जाए। कहा जा रहा है कि उनका परिवार अमेरिका से भारत आ रहा है।