अवैध उगाही के संबंध में अपर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन:ठाकुर धर्मेंद्र सिंह

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 4 अगस्त 2022 को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला कार्यालय शास्त्री नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिला अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा को सौंपा ज्ञापन।


भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में खनन अधिकारी के द्वारा अपने ड्राइवर से अवैध उगाही कराकर करा रहे अवैध खनन के संबंध में और गरीब किसानों के बच्चों का अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के प्रधानाचार्य के द्वारा एडमिशन अपनी मनमानी दे द्वारा नहीं कराने पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के द्वारा कार्रवाई कराने के लिए ज्ञापन अपर जिला अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा को दिया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष सुनील लोधी प्रदेश महासचिव सूबेदार विजेंद्र सिंह रिंकू चौधरी साहेआलम आशुतोष शर्मा कालीचरण शर्मा अय्यूब सैफी, संजय राघव, सुधीर चौधरी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।