संवाददाता@ कैराना। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध पशु कटाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु मांस व उपकरण भी बरामद किए हैं। रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला छड़ियान, गांव रामडा व मलकपुर में छापेमारी की। मौके से अवैध पशु कटान के आरोप में सावेज व शाहनवाज निवासीगण छड़ियान, इरशाद निवासी मलकपुर व इरफान निवासी रामडा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 50 किलोग्राम पशु मांस, छूरी, रस्सी, लकड़ी का गुटका आदि भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
Related Posts
विद्युत विभाग की लापरवाही से तीन बेजुगान मौत के मुंह में समाए
दो गायों व एक गिलहरी की करंट से दुखद मौत कई घरों के विद्युत उपकरण भी फंुके, ग्रामीणों ने किया…
जिले में एक और मिला कोरोना पाॅजिटिव केस
क्वारंटीन सेंटर में रखे गए ट्रक की रिपोर्ट मिली पाॅजिटिवजिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 10 हुईदीपक वर्मा @…
शामली आसपास: लॉकडाउन के उल्लंघन में 25 पर मुकदमा दर्ज
पुराने मुकदमे को लेकर फिर से आमने-सामने आ गए थे दो पक्षसंवाददाता@ थानाभवन। कस्सावान मौहल्ले में पुराने मुकदमे को लेकर…
