अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़/ चोला। जहांगीरपुर के जवा निवासी अमित कुमार ने थाना चोला में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार शाम वह चोला थाना चौराहे पर खड़ा था।

तभी उसके मोबाईल पर नंगला इलाहाबाद निवासी मनोज कुमार व उसकी फर्म के सी ए और उसके रिस्तेदार अंदौस पिसावा निवासी उम्मेदसिंह का फोन आया।

जिसपर उन्होंने नंगा वीडियो( पोर्न) बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मनोज से उसका रूपयों का लेनदेन चलता है। थाना प्रभारी योगेन्द्रसिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।