आत्मनिर्भर भारत अभियान बन रहा आधुनिक भारत की पहचान: रमेश चंद

-सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपाईयों ने किया पौधा रोपित

विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मास्क व शारीरिक दूरी के बीच आयोजित कार्यक्रम में पीपल, जामुन, आम, तुलसी के पौधे रोपित किये गये।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के अंतिम दिन पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पार्षद राजेन्द्र तितोरिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सौरभ जयसवाल ने संयुक्त रूप से रविवार को नेहरू नगर सेकंड ब्लॉक में 51 पौधा रोपित कर संरक्षण का संकल्प लेते हुए मनाया। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा जरूरी है। स्वच्छ हवा तभी मिलेगी जब हम पौधे लगाएंगे।

जितने अधिक पौधे उतनी स्वच्छ हवा। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक तरफ कोविड-19 महामारी से लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सौरभ जयसवाल ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर मात्र एक पौधा भी लगाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम माना जाएगा।

वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने बताया आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही लद्दाख के गलवन से चीन को पीछे हटना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम का संयोजन सोनू सिंघल द्वारा किया गया।