आत्मनिर्भर भारत में वैश्य समाज का योगदान

-छोटे-छोटे प्रयासों से आत्मनिर्भर बनेगा भारत

IN8@ गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत में वैश्य समाज का योगदानÓ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वैश्य अग्रवाल परिवार की अध्यक्ष डॉ. सपना बंसल ने कहा की आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से हमें छोटे-छोटे प्रयास करते रहने होंगे। लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना पड़ेगा। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा की समाज में देश का बड़ा योगदान है। देश हित में कार्य करते रहने होंगे। समाज को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन एवं प्रदीप आर्य गर्ग ने समाज को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूनम गोयल, रमा गुप्ता, अनीता आर्य ने मां लक्ष्मी की आरती के माध्यम से वैश्य कुलदेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देश भर से 1300 सौ से ज्यादा लोग जुड़ें। आत्मनिर्भर भारत में अपने योगदान एवं प्रयासों से कैसे हिंदुस्तान को सोने की चिडिय़ा दोबारा बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग, व्यापार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार अशोक गोयल, रमेश अग्रवाल, डॉ. ए.के. अग्रवाल, मेजर सुशील गोयल, प्रियंका गुप्ता, अशोक अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विनय लिंगा, राकेश आर्य, अनिल जैन, संजीव, महेंद्र बंसल, हेमंत सिंघल आदि मौजूद रहे।