आम के बाग की रखवाली कर रहे एक किशन पर सांड ने किया हमला

Spread the love

आम के बाग की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति पर सांड ने किया हमला

बुलंदशहर आज नरसेना के बुगरासी स्थित एक आम के बाग की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति पर सांड ने किया हमला व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार मामला नरसेना थाना क्षेत्र के बुगरासी कस्बे का है


जहां गांव अहमदनगर निवासी सुखबीर बुगरासी स्थित एक आम के बागों की रखवाली करता है।वही आज सुबह एक आम के बाग में एक आवारा सांड घुस आया जिसे भगाने के लिए जैसे ही सुखबीर ने उसे भगाने की कोशिश की तो सांड ने सुखबीर पर हमला कर दिया।


आवारा सांड ने सुखबीर को उठाकर पटक दिया जिससे सुखबीर की जाँघ में आवारा सांड का सींग घुस गया ।जिससे सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।


वही आसपास के लोग सुखबीर को घायल अवस्था में लेकर बुगरासी स्थित एक डॉक्टर के यहां ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।


इलाज के दौरान सुखबीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।