आम के 48 हरे वृक्ष काटने का आरोप

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर : स्याना में वनरक्षक प्रेमचंद ने बुगरासी निवासी योगेश तथा पलवाड़ा निवासी यूनुस के विरुद्ध स्याना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है| कि ग्राम मांकडी के निजी खेत से बाग मालिक द्वारा लकड़ी ठेकेदार योगेश व यूनुस आम के 48 वृक्ष काटकर ले गए|

प्राप्त सूचना पर वनरक्षक प्रेमचंद हमराह वनरक्षक भीष्म सिंह के साथ ग्राम मांकडी घटनास्थल पर पहुंचे जहां आम के 48 वृक्ष काटे जाने के साक्ष्य पाए गए प्रेमचंद की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम की उचित धाराओं में तफ्तीशी मुकदमा दर्ज किया गया है| मुकदमे की विवेचना पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र सेन सिंह, कर रहे है| ।