इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस द्वारा “समाचारों को तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाने में डाटा एवं ग्राफिक्स का प्रयोग कितना महत्त्वपूर्ण” विषय पर प्रेस क्लब ऑफ बुलंदशहर के साथ कार्यशाला का आयोजन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर, 23 जुलाई: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के इंडिया डाटा पोर्टल (आईडीपी) ने आज “समाचारों को तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाने में डाटा एवं ग्राफिक्स का प्रयोग कितना महत्त्वपूर्ण” विषय पर प्रेस क्लब ऑफ बुलंदशहर के साथ कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल्स और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े अनेक जाने माने पत्रकारों और प्रशासन एवं समाज सेवा से जुड़े लोगों ने भाग लिया।


कार्यशाला में पत्रकारिता में डाटा का उपयोग करने और www.indiadataportal.com का प्रयोग करते हुए आकर्षक विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से आंकड़ों का इस्तेमाल किए जाने पर प्रकाश डाला गया। सत्र में पत्रकारों को आईडीपी के बारे में जानकारी दी गई। वस्तु्तः इस पोर्टल मेंं केंद्रीय एवं राज्य की सार्वजनिक एजेंसियों और सरकारी विभागों से संसाधित और प्रलेखित डाटासेटों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध हैं।

पोर्टल में IndiaPulse@ISB पहल के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को समझने के लिए कोविड19 के दौरान शुरू किए गए उच्च आवृत्ति संकेतकों को भी कवर किया गया है। आईडीपी शासकीय व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और नीति निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित सार्वजनिक डाटा तक पहुंचने और उनका उपयोग करने के नागरिकों के अधिकार से जुड़ी यह एक बड़ी पहल है।


प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक…. लक्ष्मीराज सिंह.ने कहा:
पोर्टल का परिचय देते हुए, आईएसबी में इंडिया डाटा पोर्टल की सीनियर कंसल्टेंट दीप्ति सोनी ने कहा: “डाटा-आधारित समाचार, कहानी की प्रस्तुतिकरण को एक अलग कोण प्रदान कर पत्रकारिता में नए आयाम जोड़ सकते हैं और समाचार की विश्वसनीयता को बढ़ा सकते हैं – इस दिशा में इंडिया डाटा पोर्टल न केवल डाटा प्रदान करता है बल्कि स्टोरी में उपयुक्त विज़ुअलाइज़ेशन देकर इसे पाठकों के लिए और अधिक उपयोगी बना सकता है।

इसके साथ ही यह गलत सूचना और फर्जी खबरों की संभावना को काफी कम करने में मददगार हो सकता है। उन्होंने बताया कि हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, मराठी, ओड़िया और तेलुगु जैसी छह भारतीय भाषाओ में उपलब्ध आईडीपी के उपयोग से पत्रकारों, शोधकर्ताओं, सार्वजनिक नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों को केंद्रीय बजट, चुनाव, कृषि, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास से संबंधित डाटा तक पहुंचने, चर्चा करने और आंकड़ों को विजुअलाइज करने में मदद मिलती है। सुश्री दीप्ति ने बताया कि आईएसबी ने पत्रकारों के लिए डाटा ऑन डिमांड सेवा भी आरंभ की है जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार डाटा प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।


प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय सार्थक ने कहा…
आईएसबी के कंसल्टेंट, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह ने आईएसबी की देश भर में ऐसी लगभग 150 कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली, नोएडा प्रेस क्लब, उत्तरांचल प्रेस क्लब, कानपुर प्रेस क्लब, पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर, अजयमेरू प्रेस क्लब अजमेर, भीलवाड़ा प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन अलीगढ़ और जम्मू प्रेस क्लब सहित अनेक मीडिया संस्थान एवं विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता के छात्रों की कार्यशालाएं शामिल हैं।

इन कार्यशालाओं के माध्यम से हजारों मीडिया कर्मी और पत्रकारिता के छात्रों ने डाटा का इस्तेमाल करते हुए अपनी रिपोर्ट्स और शोध पत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव ला चुके हैं।
संपादकों के लिए नोट्स:
भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी का उद्देश्य सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान का नेतृत्व करना है। इसे भारत के प्रख्यात सार्वजनिक-नीति थिंक टैंकों में से एक प्रतिष्ठित संस्थान मना जाता है, जो जाने माने नीति निर्माताओं के साथ जुड़ा हुआ है और उन्हें महत्वपूर्ण, डाटा संचालित साक्ष्य, अनुसंधान और प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर विश्लेषण प्रदान करता है।

संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में नीतिगत चुनौतियों पर भी काम करता है, जिनमे मुख्य रूप से कृषि और खाद्य, पर्यावरण, शिक्षा, वित्त, शासन और डिजिटल पहचान जैसे विषय शामिल हैं।इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ बुलन्दशहर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संजय सार्थक व अमन मुकीम, महासचिव ओंकार भारद्वाज, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता दीपक चौधरी ,सह सचिव प्रदीप तोमर, कोषाध्यक्ष जावेद खान, संगठन मंत्री सरताज बेग, सदस्यगण इलियास अली, तेजेन्द्र सिंह, रमेश हर्षोंनिया, निधि बंसल, प्रेस क्लब के सदस्यगण एव पत्रकारगण मनोज गुप्ता, राजीव कुमार शर्मा, राजेश गोयल, अभिषेक प्रजापति, संजय सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दौलतराम, नूर मोहम्मद, काजल लोधी, अमरपाल,सुरेश भाटी, राकेश पंवार, हिना अहमद, मुकुल शर्मा, कदीम खान, जहीर खान, प्रशांत कुमार, साजिद सैफी, अनुभव शर्मा, आशा शर्मा, पुनीत राजवंश सीमा सोलंकी, सचिन शर्मा, सुमित शर्मा, नीतिज्ञ गुप्ता, एंकर गौरव किशोर शर्मा और सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा नेता ठा0 सुनील सिंह,व्यापारी नेता राजेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी हरि अंगिरा व हाजी अलीम एंव जीएसटी कमिश्नगर, एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, नगर कोतवाल संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर अरूणा राय, आबकारी अधिकारी व निरीक्षक समेत सैंकड़ों पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, राजनेता आदि मौजूद रहे।