इको फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनजीओ का किया शुभारंभ

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 26/01/2022 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इको फाउंडेशन एनजीओ का शुभारंभ किया गया,जिसका उद्देश्य प्रकृति की ओर एक कदम हैं। यह अपने देश को हरा भरा प्रदेश बनाने के लिए किया गया एक सराहनीय कदम है।

आज 73 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्राथमिक विद्यालय बीहरा विकास क्षेत्र अगौता जनपद बुलंदशहर में सर्वप्रथम आदरणीय रिटायर्ड शिक्षक श्री मुनेंद्र शर्मा व प्रधान राजबाला शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा व प्रधानाध्यापक जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात Ecofoundation की तरफ से चिंतन चौधरी द्वारा 250 मास्क का वितरण किया गया।

और सभी शिक्षकों व ग्रामवासियों ने मिलकर50 पौधों का पौधारोपण किया गया साथ ही साथ ecofoundation द्वारा अभिभावकों को सम्मानित किया गया। Ecofoundation के सदस्य जोगेंद्र पाल सिंह व चिन्तन चौधरी ने ग्रामवासियों व शिक्षकों को पेड़ पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया और संकल्प लिया कि सभी मिलकर पौधारोपण करेंगे और अपने देश को हरा भरा बनाएंगे।