प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। ईद की दावत में आए दारोगा की जिप्सी में टिकटॉक बनाए जाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आनन फानन में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। लेकिन वीडियो बनाने की अनुमति देने वाले दारोगा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में थाने में तैनात एक दारोगा ईद के दिन दावत खाने के लिए मुस्लिम युवक के घर गए थे। जहां उनकी सहमति से आरोपी ने पुलिस की जिप्सी में बैठकर न केवल टिकटॉक वीडियो बनाया,बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। थोड़ी ही देर में यह वायरल वीडियो एसएसपी कलानिधि नैथानी के मोबाइल तक पहुंच गया। उन्होंने वीडियो देखते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए। विजय नगर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, उसे पुलिस की गाड़ी पर वीडियो बनाने की अनुमति देने वाले दारोगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि सीओ फस्र्ट धर्मेंद्र चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। लेकिन उनका स्थानांतरण सीओ सदर पर हो गया है। ऐसे में अब इस पूरे मामले की जांच सीओ फस्र्ट बनाए गए राकेश कुमार मिश्रा करेंगे। बता दें कि सोमवार को शानू चौधरी नाम की आईडी से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। अब तक 54 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
Related Posts
21 मंजिला सोसायटी में लगी भंयकर आग, सोसायटी में रहते हैं 12 हजार लोग
-सोसाइटी के नेटवर्किंग लाइन में लगी आग विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की रिपब्लिक क्रॉसिंग की एक सोसाइटी की…
गरीब परिवार की बेटी की शादी में सोशल चौकीदार ने की मदद
-बेटी बोझ नहीं, पूरे परिवार की आन-बान और शान होती हैं: केके शर्मा प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। हर व्यक्ति अपने लिए…
मजदूरों की मौत मामले में एक साल बाद इंजीनियर गिरफ्तार
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नंदग्राम स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में 22 अगस्त 2019 को सीवर में काम…
