ईनामी बदमाश मोहित उर्फ चुटिया को एसटीएफ ने पकड़ा

Spread the love

IN8@गुरुग्राम,….फरीदाबाद में हत्या का प्रयास समेत कई मामलों में वांछित 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गुड़गांव एसटीएफ की टीम ने गिर तार किया है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी बदमाश को फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया है। फरीदाबाद में बदमाश मोहित उर्फ चूटिया के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत अलग-अलग छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित से अब फरीदाबाद पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।


एसटीएफ के प्रभारी वरूण कुमार की टीम ने तलाशी के दौरान मोस्टवांटेड ईनामी बदमाश मोहित उर्फ चुटिया गांव ताजपुर थाना भूपानी को सिगमा-4 नोएडा यूपी से गिरफ्तार कर फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया। मोहित के खिलाफ तिगांव थाना में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास व दूसरा धमकी देने से संबंधित है। जबकि थाना सराय वाजा में एक, खेड़ीपुल थाना में एक, भूपानी थाना में एक हत्या का मुकदमा दर्ज है जबकि बल्लभगढ़ थाना में भी जान से मारने की धमकी देने वार मारपीट का मुकदमा दर्ज है।