उत्तर प्रदेश की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त :सांसद भोला सिंह

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली संसद भवन में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने मुलाकात कर जीत की बधाई दी वही सांसद भोला सिंह ने कहा कि आप के आशीर्वाद से व योगी के विकास कार्यों से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर की सात विधानसभा सीटों पर भी आपके आशीर्वाद से एक बार कमल खिला है।

सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद की प्रशंसा करते हुए आपने भी उत्तर प्रदेश में काफी मेहनत कर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने योगदान दिया है साथ ही सांसद भोला सिंह के माध्यम से बुलंदशहर की समस्त जनता को इस प्रचंड जीत के लिए बधाई दी है