उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले 02 उपनिरीक्षकों को एसएसपी एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा कंधों पर तीसरा सितारा लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर थाना अनूपशहर पर नियुक्त उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद गौतम एवं थाना अगौता पर नियुक्त उपनिरीक्षक कामेश कुमार को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 09.05.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर संतोष कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने वाले उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद गौतम एवं उपनिरीक्षक कामेश कुमार के कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।