उल्लंघन करने पर बीस दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 के तहत रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ककोड़, झाझर व चांगौली मोड़ स्थित बीस दुकानदारों के खिलाफ महामारी अधिनियमों के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली के दरोगा रामवीर सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमों में बताया गया है कि आरोपी दुकानदार कर्फ्यू समय के बाद अपने प्रतिष्ठान खोलकर सामान बेचने का कार्य कर रहे थे।