IN8@गुरुग्राम…. मंगलवार को पुलिस कमिश्नर केके राव सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी व क्राइम ब्रांच प्रभारियों की बैठक में काफी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बिलासपुर थाना प्रभारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। जबकि डीएलएफ फेस को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा पांच थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर ही कार्रवाई करने के आदेश दिए और कहा कि यदि कोई मामला थाना स्तर पर नहीं सुलझाया गया और उन तक शिकायत पहुंची तो थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने सख्त आदेश जारी कर कहा कि सभी थाना प्रभारी समझ लें कि यदि किसी थाना क्षेत्र में कोई फर्जी कॉल सेंटर चलता पाया गया और उस पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उस थाना प्रभारी के खिलाफ ना केवल केस दर्ज करवाया जाएगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के विकास को लगाए पंख : प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया
एक दिवसीय विधानसभा सत्र में ही कराए 12 विधेयक पारितजेजेपी राष्ट्रीय संगठन में हुई नियुक्तियों पर दी बधाईIN8@फिरोजपुर झिरका…अपने चुनावी…
90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा करेगी पौधारोपण अभियान आयोजित : ओमप्रकाश धनखड़
IN8@गुरुग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर जयंती तक भाजपा द्वारा…
तावडू में शव मिलने से सनसनी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
IN8@तावडू…. शहर के मौहम्मपुर रोड पर सोमवार को एक नाले में व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल…
