एसएसपी के निर्देशानुसार आगामी त्यौहार व अपराध नियंत्रण, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में की गयी पैदल गश्त

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों द्वारा आगामी त्यौहार व अपराध नियंत्रण, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की गयी जनपद में पूर्ण शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों द्वारा महत्तवपूर्ण संवेदनशील स्थानों मार्गों बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया l

तथा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा सम्बन्धित थाना प्रभारी को सूचित करें पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही जनता से आपसी सदभाव शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अफवाहों के सम्बन्ध में भी लोगो को सचेत जागरुक किया गया है l

सीओ, शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा, एस एस आई सुनील कुमार गौतम, आई सुखपाल सिंह, एस आई मनोज कुमार पटेल, एस आई अखिलेश कुमार, एस आई तारा चन्द्र, सुधीर कुमार, सुनील मावी, मौहम्मद आजाद, राहुल वशिष्ठ, भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।