एसएसपी ने एसएसपी दफ्तर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी

Spread the love


सुरेंद्र भाटी@ बुलंदशहर बुलंदशहर जानकारी के अनुसार प्रेमिका अपने सिपाही प्रेमी की शिकायत लेकर आई थी एसएसपी के पास।

पीड़िता के मुताबिक तीन साल से था उसका सिपाही गौरव के साथ प्रेम प्रसंग, प्रेमी शादी को लेकर कर रहा था बहाने बाजी।
एसएसपी के आदेश पर महिला सेल में प्रेमिका और प्रेमी ने पूरी की जयमाला की रस्म।

एसएसपी दफ्तर में ही दोनों की करा दी शादी|कोर्ट से बुलाये गए वकील से पूरी कराई जा रही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया।औरैया में तैनात है दूल्हा सिपाही गौरव, और दुल्हन है बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र की रहने वाली।