एसएसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली देहात परिसर में सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के साथ थाना कोतवाली देहात परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर महोदय द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालयों के अभिलेख, शस्त्रागार, त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कोविड़ हैल्थ डेस्क, हवालात, मालखाना आदि की साफ-सफाई आदि को चैक किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली देहात को अभिलेख पूर्ण कराने, उनके रख-रखाव व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराने आदि आवश्यक निर्देश दिए गए।