ऑनलाइन स्वरोजगार मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र किए वितरित

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज लखनऊ में आयोजित किए गए ऑनलाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए शुभारंभ किया गया।

लखनऊ में आयोजित किये गए ऋण वितरण कार्यक्रम का एनआईसी बुलंदशहर में सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य अधिकारियों सहित योजना के लाभार्थी द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,ओडीओपी वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।