भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ की पहली खुराक ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बीजद प्रमुख पटनायक 74 वर्ष के हैं। उन्होंने विधान सभा के चिकित्सालय में ‘कोवैक्सीन’ का टीका लगवाया। पटनायक ने टीका लेते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, ‘‘ आज कोविड-19 का टीका लगवाया। वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों का समय से मुकाबला करते हुए लोगों तक टीका पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर आभारी हूं। वे सभी लोग भी टीका लगवाएं, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।’’
Related Posts
अब निजी अस्पतालों 24 घंटे के लिए बुलाए गए बंद की घोषणा, भोपाल एम्स के 600 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर आज भी हड़ताल पर
भोपाल, । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार यानी कि आज 17 अगस्त को सुबह 06 बजे से रविवार सुबह…
Nuh Violence- SIT ने सोशल मीडिया पर वायरल 200 वीडियोज को जांच में लिया, आशंका है इनके जरिये भड़काया गया दंगा
गुड़गांव. 31 जुलाई को नूंह में हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में राज्य…
देहरादून में प्रतिभाओं को मिला शानदार मंच, UTTARAKHAND IDOL एवं DANCE KE DHURANDAR का सफल आयोजन
प्रमोद शर्मा: देहरादून में RS Media एवं Devbhoomi Impact Foundation के संयुक्त तत्वावधान में UTTARAKHAND IDOL 2026 एवं DANCE KE…
