औरंगाबाद क्षेत्र के दो जगह से पशु चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो से सेंट्रो सवार अज्ञात चोर दो पशुओं को चोरी करके ले गए।पीड़ितों ने थाने में चोरो के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की है।बता दे कि थाना क्षेत्र में इन दिनों पशु चोरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।क्षेत्र में लगातार पशु चोरियां हो रही है।

लेकिन पुलिस पशु चोरो पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।बीती रात गांव भावसी निवासी ओमप्रकाश पुत्र नारायण की घर के बाहर बंधी भेस को सेंट्रो सवार चोर चोरी करके ले गए।

सुबह जानकारी होने पर तलाश की।सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गयी है।उधर गांव केलंकी निवासीबलराम पुत्र रघुवर की भी भैस चोरी हो गयी।पीड़ितों ने घटना की बाबत थाने में तहरीर दी है।