कथित अपहृत युवक मथुरा से बरामद

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़/ चोला। नवादा निवासी अंजू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके भाई ककोड़ के गांव हिरनौटी निवासी अमित का रबूपुरा क्षेत्र निवासी उसके ससुरालवालों से विवाद चल रहा है।

चार अक्टूबर को अमित अचानक लापता हो गया। अंजू ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की। चोला पुलिस ने अमित को मथुरा के बरसाना से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।