कब्रिस्तान में अज्ञात युवक की हाथ-पांव बंधी लाश मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में कब्रिस्तान में अज्ञात युवक की हाथ-पांव बंधी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के खलसिया चुहरपुर गांव के बाहर की है जहां स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान में अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की करवाई के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया है जबकि पुलिस अब मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।


स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी की ओर से बताया गया कि मृतक को कल शाम में एक अन्य व्यक्ति के साथ कब्रिस्तान (घटना स्थल) के पास देखा गया था। जबकि आज सुबह उसी युवक की पांव बंधी लाश पड़ी मिली जबकि मृतक चेहरे पर चोट के कई निशान भी पाए गए।
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके उसका शव कब्रिस्तान में फेंका गया है।फिलहाल पुलिस म्रतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है जबकि पुलिस अधिकारी घटना की कड़ियाँ जोड़कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही हैं।