कलयुग के श्रवण कुमार

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के सिकंदराबाद से गंगा जल लाने निकले दो सगे भाई शिव भक्तों ने कांवड़ की जगह है अपने माता व बड़े भाई को ही डोले में बैठकर हरिद्वार से सिकंदराबाद तक लाने का संकल्प ले लिया।

और यह पूरा करने के लिए मोनू और उसका दूसरा भाई अपने माता व बड़े भाई को श्रवण कुमार की तरह डोले में बैठाकर हरिद्वार से सिकंदराबाद के लिए कंधों पर लेकर चल पड़े।

इस क्रम में अपने गंतव्य को जाते हुए आज जब वह बुलंदशहर जनपद की सीमा में दाखिल हुए तो कस्बा गुलावठी में लोगों ने उन्हें देखकर जमकर उनकी प्रशंसा की और दोनों भाइयों को कलयुग का श्रवण कुमार बताया।