कवि कुमार विश्वास के जन्मदिन पर समाज सेवी द्वारा विद्यालय में वितरण करवाई शैक्षिक सामग्री

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर । सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गॉव भटोला प्राथमिक विद्यालय में समाजसेवी अभिषेक विशनोई एवम उनकी साथी टीम द्वारा मशहूर कवि कुमार विश्वास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरण करवाई गई जिसमें कॉपी किताब पेन रजिस्टर चॉकलेट आदि वितरण कराए गए।

इस अवसर पर देश की हिंदी भाषा के विषय मे छात्र छात्राओं के साथ विचार विमर्श कराए गए ओर देश मे हिंदी भाषा और मशहूर कवि कुमार विश्वास के जीवन से संबंधित विचारो ओर उनके आदर्शों को भी बताया गया ।कार्यक्रम में संध्या अग्रवाल प्रधानाचार्य राजकुमार मीनाक्षी विष्नोई मनोज कुमार आदि समाज सेवी एकत्रित हुए ।