दीपक वर्मा@शामली। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय झंडे व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। जानकारी के अनुसार जिला कांगे्रस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज व उनकी फोटो को सलामी दी गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि अगर आज भारत देश स्वतंत्र है तो वह महापुरुषों के कारण है। महापुरुषों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलवायी। एक समय था जब अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों के जख्मों पर नमक डालते थे, हम सबको वो दिन याद रखने चाहिए कि कितनी कुर्बानियांे के बाद हमारे देश को आजादी मिली है। ऐसे महापुरुषों के सम्मान में सैल्यूट करना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जावेद खान, श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, विनोद अत्री, धर्मेन्द्र कांबोज आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
शहर में चला जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान
हेलमेट व मास्क का प्रयोग न करने वालों को फटकार, कटे चालान एसपी ने किया चेकिंग अभियान का निरीक्षण दीपक…
डीएम ने दिए तालाबों की साफ सफाई के निर्देश
डीएम ने कलेक्ट्रेट में ली पर्यावरण समिति की बैठक दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर ने तालाबों की साफ सफाई…
डीआईओएस को वितरित किए सैनेटाइजर व मास्क
दीपक वर्मा@ शामली। जिला रेडक्रॉस सोसायटी शामली द्वारा शुक्रवार को डीआईओएस शामली को हैंड सेनीटाइजर, मास्क प्रदान किए गए। यह…
