दीपक वर्मा@ शामली। जिला रेडक्रॉस सोसायटी शामली द्वारा शुक्रवार को डीआईओएस शामली को हैंड सेनीटाइजर, मास्क प्रदान किए गए। यह सैनिटाइजर मास्क घर-घर जाकर टीकाकरण करने वाली आशाएं और एएनएम को दिए जाएंगे। जिला अधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रेसिडेंट व जिलाधिकारी जसजीत कौर, वाइस प्रेसिडेंट व सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर, चेयरमैन कुशांक चैहान, सचिव डॉ केपी सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीआईओएस डा. सागर को सैनेटाइजर, मास्क उपलब्ध कराए। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुशांक चैहान ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी समय-समय पर लोगों की सहायता के लिए कार्य करती आयी है और कोरोना जैसी संकट की इस घडी में भी वह प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।
Related Posts
बलवा में चल रही थी मौत का सामान बनाने की फैक्टरी
पुलिस ने किया हथियार फैक्टरी को भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार भारी मात्रा में बने, अधबने हथियार व उपकरण…
मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
दीपक वर्मा@ शामली। शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मरीजों को फलों का वितरण किया…
बकाया पैसा मांगा तो कर दिया फावडे से हमला
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया घायल के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ दी…
