कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता दलित समुदाय की है, जिसने उत्तम नगर थाने में शिकायत दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। जिसकी साल 2020 में मौत हो गई थी।

दलित महिला ने दर्ज करवाया मामला

गौरतलब है कि महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाता था. वर्ष 2020 में महिला के पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद महिला को नौकरी का झांसा दिया गया. बता दें कि पीड़िता महिला दलित है.

दिल्ली में केस दर्ज

बीते दिन यानी 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में बलात्कार की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दिल्ली के DDU अस्पताल में महिला का मेडिकल भी करवाया. महिला ने शिकायत में कहा कि फरवरी 2022 में उसके साथ बलात्कार किया गया.