कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी वीडियो वायरल कर एसएसआई पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़ कोतवाली के गांव निवासी व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर कोतवाली मे तैनात एसएसआई पर आरोपियों से साठगांठ कर कार्रवाई न करने पर कोतवाली में आत्मदाह की चेतावनी दी है।


गांव निवासी व्यक्ति ने वायरल वीडियो के माध्यम से बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाईयों से चार वर्ष पहले की। जिनसे विवाद के चलते अप्रैल 2021 मे सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आरोप है कि कोतवाली में तैनात एसएसआई आरोपियों से साठगांठ कर पीड़ित पर फैसला करने का दबाव बना रहा है। फैसला न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।