किराया मांगने को लेकर मां बेटे पर हमला

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में दबंगों ने किराया मांगने पर दुकान मालिक व उसकी मां पर हमला कर दिया। गांव निवासी आसिफ ने अपनी तीन दुकान गांव के ही लोगों को किराए पर दे रखी थी।

बृहस्पतिवार को पीड़ित ने आरोपियों से अपनी दुकानों का किराया मांगा तो गुस्साए दबंगों ने लोहे के सरिया, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आसिफ की आंख में गंभीर चोट आई है व उसकी मां सकीना भी घायल हो गई। मारपीट की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

कोट:- केएल शर्मा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जो धारा बढ़ेगी बढ़ा दी जाएगी।