किशोरी को अगवा करने का तीन महीने बाद किया मुकदमा दर्ज

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी बुलंदशहर चोला। चौकी क्षेत्र निवासी एक गांव से गांव के ही युवक द्वारा तीन महीने पहले किशोरी को अगवा करने का मुकदमा पुलिस ने तीन महीने बाद दर्ज किया है।


गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि पीड़ित की करीब तेरह वर्षीय घर पर अकेली किशोरी को 19 फरवरी को गांव निवासी विपिन गौतम पुत्र विनोद कुमार अगवा करके ले गया। जिसे गांव के लोगों ने जाते हुए देखा। पीड़ित बराबर पुलिस के चक्कर लगाता रहा। परंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की गुहार लगाई। तब पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी को शीघ्र ही बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।