IN8@गुरुग्राम…. किसानों की मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह, राव कमलबीर सिंह, आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने बताया कि किसानों ने मंगलवार को पगड़ी संभाल दिवस मनाया, जिसमें किसान रंग बिरंगी पगडिय़ां बांध कर धरने पर आए। उन्होंने कहा कि पगड़ी किसान की आन बान शान का प्रतीक है। किसान अपनी मेहनत से धरती का सीना चीरकर अन्न उत्पन्न करता है और पूरे देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराता है। सरकार ने तीन कानूनों से किसानी को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसानी पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी और बाज़ार पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। इन कानूनों से जमाखोरी तथा महंगाई बढ़ेगी। यह कानून पूरी तरह से जन विरोधी है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाए थे। उसके विरोध में उस समय शहीदे आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने किसान आंदोलन चलाया था और बाद में उस आंदोलन का नाम पगड़ी संभाल आंदोलन पड़ा था। ब्रिटिश सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने पड़े थे। सरकार जब तक काले कानून वापस नहीं लेगी आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. अजय बल्हारा, धर्मबीर परवाल, जयप्रकाश रेहड़ू, महेंद्र सिंह ठाकरान, रामकरण सोलंकी,जगपाल सिंह, डा. धर्मबीर राठी, सतबीर सिंह संधु, डा. मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Related Posts
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया
IN8@फर्रुखनगर….तीन कृषि अध्यादेश को लेकर कांग्रेसी नेता जिस कदर किसानों को बहकाने, भडकाने और अफवा फैला कर भ्रमित कर रहे…
एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में निकाले 35 हजार
IN8@गुरुग्राम…. एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है। शातिर अपराधी पुलिस को चकमा…
नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी
IN8@गुरुग्राम… नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल करने के नाम पर एक खिलाड़ी से पांच लोगों ने 9 लाख रुपए ठग…
