एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में निकाले 35 हजार

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…. एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है। शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देने के लिए अपना स्थान बदल-बदल कर वारदात दे रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस के पास बैंक की तरफ से फुटेज पहुंचने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ पा रहे हैं। ऐसा ही ठगी का एक मामला सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां युवक का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर अपराधी ने उसके बैंक खाते से दो बार में करीब 35 हजार रुपए निकाल लिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-7 एक्सटेंशन में किराए पर रहते हैं। 13 जुलाई की शाम को वह मकान का किराया देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से 12 हजार रुपए निकालने गए थे। रुपए निकालने के दौरान एक युवक आया और उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके जाने के कुछ देर बाद रमेश के मोबाइल पर दो ट्रांसेक्शन के जरिए 35 हजार रुपए निकालने के मैसेज आए। इस पर उसने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।