किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में भाजपा के लिए बुरी खबर, दो नगर निगम और तीन नगरपालिकाओं में शिकस्त


IN8@चंडीगढ़….हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए पहली बार सीधे वोट डाले गए थे। इसमें भाजपा के खाते में पंचकूला और कांग्रेस के खाते में सोनीपत मेयर पद आया। अंबाला मेयर पद का चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी और हरियाणा जन चेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी ने जीता। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका में निर्दलीयों की जीत का डंका बजा। इस बार मेयर, नगर परिषद और नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव हुआ है।