केंद्र सरकार द्वारा बजट और कृषि बिल के बारे में दिग्विजय सिरोही ने विस्तार से दी जानकारी

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलन्दशहर के भाजपा नगर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी|

और कहा कि यह बजट आमजन लोगों के लिए राहत भरा है बताया कि साल 2020 कोरोना लॉक डाउन जैसी स्थिति के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ने काफी अच्छा बजट पेश किया है| इससे मध्यम वर्ग से लेकर सभी लोगों के लिए राहत भरा बजट है|

साथ ही कृषि कानून के विषय पर भी अवगत कराया कहा कि हम सभी को कृषि कानून के बारे में गांव-गांव जा कर किसानों को अवगत कराना है| और बताना है कि कृषि कानून किसानों के हितैषी बनाया गया है|

जो लोग कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं वह विपक्षी पार्टियों द्वारा कराया जा रहा है यह कृषि बिल किसानों के लिए बनाया गया है इसमें किसानों को बहुत लाभदायक है ।