कोतवाली प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी शराब के ठेकों दुकानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहात सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी शराब के ठेकों दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया|

अभियान के दौरान जनपद में संचालित सभी देशी, विदेशी, मदिरा व बीयर आदि की दुकानों ठेकों पर स्टाॅक का निरीक्षण किया गया तथा सभी के लाईसेंस एवं रेट लिस्ट को चैक किया गया तथा दुकानों ठेकों पर मौजूद संदिग्ध वाहन व्यक्तियों एवं कैंटीनों को भी चेक किया गया।

इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से यह भी चैक किया कि किसी शराब की दुकान ठेके पर किसी प्रकार की कोई अवैध शराब अथवा कोई अपमिश्रित शराब आदि का विक्रय तो नही किया जा रहा है सभी सेल्समैनों को सचेत किया गया कि अपने ठेको दुकानों पर किसी प्रकार की कोई अपमिश्रित शराब की बिक्री न की जाए|

जिससे आमजन को कोई क्षति पंहुचे अगर कोई सेल्समेन इस तरह के कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।