कोरोना के चलते कांग्रेस ने खोला निःशुल्क दवाई-किट वितरण केंद्र

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर, बुगरासी। कोरोना महामारी के दौर में कांग्रेस पार्टी आम जनता के दुख-दर्द मे हमेशा साथ खड़ी है। पार्टी की तरफ से जगह-जगह निःशुल्क दवाई किट वितरण केंद्र खोलकर पार्टी ने ज़रूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही है।

उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी डॉक्टर शुऐब अहमद ने कहीं। कस्बे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर इदरीस के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कस्बे में कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर निःशुल्क दवाई वितरण केंद्र खोला गया है। ज़रूरतमंद लोग यहां से निःशुल्क मेडिसिन किट ले सकते हैं।

जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पंचायत चुनाव में जीते पार्टी प्रत्याशियों के लिये बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नीत प्रदेश व केंद्र की जनविरोधी नीतियों को जमकर कोसा। कार्यक्रम का संचालन साजिद चौधरी ने किया।

पीसीसी डॉक्टर इदरीस ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फराहीम चौधरी, उबैद खान, अयाज़ अहमद खान, नजीब कुरेशी, आसिफ आदि मौजूद रहे।