कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगातार आगे आ रहे हैं समाजसेवी

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : गुलावठी कोरोना महामारी के दौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना समाजसेवी लगातार आगे आ रहे हैं गुलावठी में युवा समाजसेवी फरमान कुरैशी ने अपने वार्ड व मौहल्ले में अपने निजी खर्चे से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया इस दौरान फरमान कुरैशी ने लोगों से अपील कर कहा कि वह बिना वजह घरों से बाहर ना निकले अपने घरों में रहे अति आवश्यक कार्य से ही बाहर जाएंl

घर से बाहर जाते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करे सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए कोविड़-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करें हमें कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करना ही होगा तभी कोरोना की चैन तोड़ने में हमें सफलता मिलेगी देश भर में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैl

तो वही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है इससे बचाव का सही विकल्प कोविड़ के नियमों का पालन करना है ।