सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी/आवास आयुक्त अजय चौहान ने आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ0 नवीन गर्ग के साथ तहसील सदर के समीप नवनिर्मित काशीराम आवास योजना में बनाये गये क्वारेन्टाइन सेन्टर का अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्वारेन्टाइन सेन्टर पर सेम्पल लिये जाने का कार्य धीमी गति से होने पर स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी को तत्काल सभी लोगों के सेम्पल जांच हेतु भेजने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही भेजे गये सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होने के संबंध में जानकारी हासिल की गई तथा निर्देशित किया गया कि सेम्पल नेगेटिव आने के उपरान्त लोगों को नियमानुसार भेजा जाये। उन्होंने क्वारेन्टाइन सेन्टर पर लोगों के थर्मल स्कैनर से टैम्प्रेचर लिये जाने एवं सिम्टोमैटिक एवं अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करते हुए उपचार दिये जाने के निर्देश दिये। इस सेन्टर का स्वास्थ्य जांच संबंधी रजिस्टर मौके पर नहीं पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजीत का स्पष्टीकरण लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सीएमओ को दिये। चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा इस सेन्टर के डाॅक्टर से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने संबंधी जानकारी किये जाने पर डाॅक्टर द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा प्रशिक्षण भी प्राप्त न करना बताया जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
Related Posts
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य ) बुलंदशहर के जिला प्रभारी ठा. पृथ्वीराज सिंह ने किया ध्वजारोहण
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर आज 15 अगस्त 2020 को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी बुलंदशहर के…
सुबह 8:30 बजे घरो पर अदा करें ईद उल फितर की नमाज : शहरकाजी
सुरेन्द्रवसिंघ भाटी@बुलन्दशहर जहांगीराबाद : नगर शहर काजी सय्यद डा.कलीमुरहमान बुखारी, ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहां की…
महिला मजदूरों से भरी तेज रफ्तार मैक्स हाईवे किनारे खड़े डंपर से टकराई
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर: बुलन्दशहर की खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र के एनएच 91 पर मधुसूदन डेरी के पास हुआ दर्दनाक हादसा।…
