संवाददाता@कैराना। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकेत के नगर कार्यालय मोहल्ला आलदरम्यान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चैधरी भंवर सिंह तोमर व युवा किसान नेता असजद तोमर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। चैधरी भंवर सिंह ने कहा कि इस समय किसान बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करा पा रही है, जिस कारण किसानों के सामने परिवारों के पालन-पोषण की समस्या खड़ी है। किसान बुरे दौर से गुजर रहा है। वह किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष चैधरी नदीम हसन, डॉ. असलम, मास्टर रमजानी, इनाम, परवेज, अकबर अली, सनव्वर सिद्दीकी, आरिफ अंसारी, इकराम अंसारी, शिवम शर्मा, अखलाक सैफी, नवाज सिद्दीकी, शाहिद सैफी, इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
Shamli ass-pass: पुलिस ने तीन लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
संवाददाता@ चौसाना: चौसाना चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को तीन लाख रूपए की स्मैक के साथ…
मास्क व हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान
रात के समय बिना मास्क के घूम रहे तीन लोग गिरफ्तारदीपक वर्मा@ शामली। शहर में मास्क व हेलमेट न लगाने…
पुलिस के हत्थे चढे बागपत के बदमाश, दो को लगी गोली, चार गिरफ्तार
तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइकें व दो लाख की नकदी बरामददीपक वर्मा@ शामली। जिले के कांधला और गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र…
